छत्तीसगढ़ : सर्जरी किट में खामी पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

feature-top

राज्य के सरकारी अस्पतालों में सर्जरी किट की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच स्वास्थ्य मंत्री बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सप्लाई की गई कुछ लॉट की जांच की गई है, जिनमें कुछ बैग में खामी पाई गई है।

खासकर कुछ किटों में जंग लगे बैग मिलने की शिकायत सामने आई है। मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

यदि बड़ी मात्रा में खामी पाई जाती है, तो संबंधित सप्लायर कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा।"


feature-top