बिलासपुर : कॉलर कैमरा और वॉकी-टॉकी से परीक्षा में नकल

feature-top

जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बार मामला है पीडब्ल्यूडी सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा का, जहाँ एक महिला परीक्षार्थी को हाईटेक गैजेट्स के ज़रिए नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।

घटना बिलासपुर शहर के राम दुलारे स्कूल परीक्षा केंद्र की है। युवती ने अपने कॉलर में बारीकी से छुपाया हुआ एक माइक्रो कैमरा और कान में वॉकी-टॉकी ईयरपीस पहन रखा था।

जांच में सामने आया कि वह कैमरे की मदद से प्रश्नपत्र की तस्वीरें परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे अपने सहयोगी तक भेज रही थी।

जवाब मिलने के बाद, वह वॉकी-टॉकी के जरिए उत्तर सुन रही थी। पुलिस ने मौके से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, एक संदिग्ध ऑटो वाहन और महिला परीक्षार्थी को जब्त कर लिया है व पूछताछ जारी है।


feature-top