मुंगेली : फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश

feature-top

जिले में शासकीय नियुक्तियों को लेकर एक गंभीर मामला उजागर हुआ है, जहाँ 27 सरकारी कर्मचारियों द्वारा फर्जी दिव्यांगता (श्रवण बाधितता/बहरापन) प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर नौकरी प्राप्त करने का मामला सामने आया है।

इन कर्मचारियों ने शासकीय सेवाओं में नियुक्ति पाने के लिए झूठे मेडिकल प्रमाण पत्रों का सहारा लिया। यह फर्जीवाड़ा मुख्यतः शिक्षा विभाग में सामने आया है, जहाँ कुछ लोग व्याख्याता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत पाए गए हैं। अधिकारियों को संदेह होने पर इन कर्मचारियों की दोबारा चिकित्सा जांच कराई गई। रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय एवं सिम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा की गई जांच में यह स्पष्ट हुआ कि प्रस्तुत किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र फर्जी हैं।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मुंगेली कलेक्टर ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर बर्खास्तगी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा स्वीकृति मिलने के पश्चात इन कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।


feature-top
feature-top