छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में दो साल से फरार आरोपी नवनीत तिवारी गिरफ्तार

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) को बड़ी सफलता मिली है। EOW ने करीब दो वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवनीत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

नवनीत पर अवैध कोल लेवी की साजिश रचने, वसूली करने और उससे अर्जित धन को निवेश करने जैसे गंभीर आरोप हैं।

EOW के अनुसार, नवनीत तिवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 7A, 12 तथा भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 120बी, 384, 467, 468 और 471 के तहत अपराध दर्ज है।


feature-top