छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, विधानसभा सत्र में आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति

feature-top

आगामी मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की।

बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने बैठक में हुई चर्चा और सत्र के लिए तय की गई रणनीति की जानकारी दी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने बताया कि बैठक में सभी विधायकों ने अपने सुझाव और मुद्दे सामने रखे।

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ अनेक जनहितकारी मुद्दे हैं, जिन पर विपक्ष सत्र के दौरान आक्रामक रुख अपनाएगा। हालांकि सत्र की अवधि बेहद सीमित रखी गई है, बावजूद इसके कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को जोरदार तरीके से सदन में उठाएगी।


feature-top