हरियाणा के नूंह में इंटरनेट सेवा निलंबित

feature-top

हरियाणा के नूंह में अशांति और सार्वजनिक अव्यवस्था की आशंका के बीच इंटरनेट सेवाएँ निलंबित कर दी गई हैं। हरियाणा सरकार के एक निर्देश में कहा गया है कि इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग के कारण नूंह ज़िले में सार्वजनिक उपयोगिताओं में व्यवधान, सार्वजनिक संपत्तियों और सुविधाओं को नुकसान और कानून-व्यवस्था को खतरा होने की प्रबल संभावना है।

निर्देश में कहा गया है कि यह आदेश नूंह ज़िले में रविवार, 13 जुलाई की रात 9 बजे से सोमवार, 14 जुलाई की रात 9 बजे तक लागू रहेगा। हालाँकि, बैंकिंग सेवाओं, मोबाइल रिचार्ज और वॉयस कॉल से संबंधित एसएमएस सेवाएँ नूंह क्षेत्र में जारी रहेंगी।


feature-top