छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त को दी गई श्रद्धांजलि

feature-top

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई. डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता-प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया.

इसके पहले छत्तीसगढ़ विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के अलावा कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक में शामिल हुए.


feature-top