केरल में निपाह वायरस से दूसरी मौत के बाद 6 ज़िलों पर अलर्ट

feature-top

केरल के पलक्कड़ जिले में निपाह वायरस के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। मन्नारक्कड़ के पास कुमारमपुथुर निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी जाँच में निपाह वायरस की पुष्टि हुई है। मृत्यु से पहले उसका पेरिंथलमन्ना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इसके बाद, स्वास्थ्य अधिकारियों ने छह जिलों, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, कन्नूर, वायनाड और त्रिशूर के अस्पतालों को अलर्ट जारी कर दिया है।


feature-top