भारत 136 रन बनाएगा या इंग्लैंड 6विकेट लेगा!
लॉर्ड्स के मैदान में तीसरे टेस्ट के अंतिम दिन जीत बाहें पसारे खड़ी है।इसे भारत गले लगाएगा या इंग्लैंड अपने आगोश में लेगा ये आज मैच के निर्णय होने के बाद पता चलेगा। जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो एक और टेस्ट जीत के साथ सीरीज में बढ़त बना लेगी। भारत की तरफ से दो स्टार बैट्समैन यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पेवेलियन में वापस जा चुके है।
करुण नायर ने अब तक अपने टीम में चयन को सार्थक साबित नहीं कर पाए है। केवल एक तिहरा शतक और घरेलू क्रिकेट में बेहतर खेल के आधार पर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्या रहाणे के अलावा श्रेयस अय्यर का चयन न होना कितना जोखिम भरा निर्णय है, ये अब समझ में आ रहा है।
भारत की उम्मीद के एल राहुल सहित रविंद्र जडेजा, रेड्डी, सुंदर और चोटिल ऋषभ पंत पर टिकी हुई है। इनमें से एक भी बैटर आक्रामक 50रन की पारी खेल दे तो जीत भारत की तरफ झुक सकता है। कहने को जीत के लिए सिर्फ 136रन है लेकिन इंग्लैंड के बॉलर्स कोई भी मौका देना और छोड़ना नहीं चाहेंगे। वैसे भी भारत के तीन प्रमुख बैट्समैन आउट हो चुके है।
के एल राहुल पहली पारी में सेंचुरी लगाने के बाद दूसरी पारी में 33रन पर नॉट आउट है।अगर राहुल, भारतीय पारी को जीत तक ले जाते है तो उनका किरदार बड़ा हो जाएगा। वे जीत दिला कर मेन ऑफ द मैच हो सकते हैं।जाने क्यों लग रहा है कि इंग्लैंड की दूसरी पारी में भारत की तरफ से 4 विकेट लेने वाले वाशिंगटन सुंदर बैट्स मेन के रूप में आज नायाब पारी खेलेंगे।
अगर ऐसा कर जीत दिलाते है तो मेन ऑफ मैच बन सकते है। पांचवें दिन इंग्लैंड भारतीय बॉलर वाशिंगटन सुंदर के समान ही बशीर और जोए रूट को इस्तमाल कर सकता है। इंग्लैंड की बॉलिंग मुख्यत तेज बॉलर्स पर निर्भर है कार्स, स्टोक्स, आर्चर और वोक्स ने भारत की डगर को कठिन तो कर दिया है।चुकी बॉल 59ओवर पुरानी है इस कारण 31 ओवर का खेल ही निर्णायक होगा। कहा जाता है कि जब मामला बराबर का हो जीत हार इधर उधर डोलते रहे हो तो जिसने संयम रखा जीत उधर खड़े हो जाएगी।लॉर्ड्स आज इस बात का गवाह बनने जा रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
