बीजापुर : नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में किशोरी समेत तीन नागरिक घायल

feature-top

बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) में विस्फोट होने से एक किशोरी और दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनगोल गांव के निवासी तीन लोग मशरूम इकट्ठा करने के लिए पास के जंगल में गए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे अनजाने में प्रेशर आईईडी के संपर्क में आ गए, जिससे विस्फोट हो गया और उनके पैरों और चेहरों पर चोटें आईं। उन्होंने आगे  बताया कि तीनों व्यक्तियों - चिदेम कन्हैया (24), कोर्से संतोष (26) और कविता कुडियम (16) - को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


feature-top