तीन राज्यों के बदले गए राज्यपाल

feature-top

राष्ट्रपति भवन ने देश के तीन प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है।

पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रोफेसर आसिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

इसके अलावा, कविंदर गुप्ता को लद्दाख का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


feature-top