- Home
- टॉप न्यूज़
- राहुल गांधी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेताओं की विशेष बैठक
राहुल गांधी की अगुवाई में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेताओं की विशेष बैठक
कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी हितों को प्राथमिकता देते हुए नई दिल्ली में एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसकी अगुवाई लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने की।
इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहित देशभर के आदिवासी नेताओं और विधायकों ने हिस्सा लिया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, मोहन मरकाम, अनिला भेड़िया, विधायक विद्यावती सिदार, विधायक जनकराम ध्रुव, अंबिका मरकाम और लखेश्वर बघेल सहित कई प्रमुख आदिवासी नेता उपस्थित रहे।
करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में आदिवासी समुदाय से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों विशेष रूप से जल, जंगल और जमीन पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान विधायक जनकराम ध्रुव ने आदिवासियों के लिए ‘अलग धर्म कोड’ की मांग को संसद में प्रभावी रूप से उठाने की बात राहुल गांधी के समक्ष रखी।
उन्होंने बस्तर और सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में नेतृत्व विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
