- Home
- टॉप न्यूज़
- सतनामी समाज ने रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
सतनामी समाज ने रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन
आरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर शनिवार को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस घटना से सतनामी समाज में भारी आक्रोश है।
जिसको लेकर आज सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में रायपुर कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर रायपुर एसपी लाल उमेद सिंह को ज्ञापन सौंपा।
सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कमल कुर्रे ने कहा कि यह सिर्फ एक जनप्रतिनिधि पर नहीं, बल्कि हमारे पूरे समाज पर हमला है। हम दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं और धर्मगुरु को Z+ सुरक्षा देने की मांग करते हैं, वरना पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
