सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से झटका

feature-top

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका लगा है। कोर्ट ने आजम खान की ओर से दायर ट्रांसफर याचिका को खारिज कर दिया है।

आजम खान ने अपनी याचिका में उत्तर प्रदेश में चल रहे सभी मुकदमों का ट्रायल राज्य से बाहर कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि यूपी में उनके खिलाफ इतने मुकदमे दर्ज हैं कि उन्हें यहां निष्पक्ष न्याय मिलने की संभावना नहीं है।

समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान के केस को सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया है।

कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह फैसला याचिकाकर्ता के अदालती रिकॉर्ड में बदलाव के संबंध में उपाय खोजने में बाधा नहीं बनेगा।


feature-top