कस्टम मिलिंग घोटाला: अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा रिमांड बढ़ी

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज मुख्य आरोपियों अनवर ढेबर और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को पुलिस रिमांड की मियाद पूरी होने पर कोर्ट में पेश किया।

ACB/EOW की विशेष कोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों को एक बार फिर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब यह रिमांड 21 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगी।


feature-top