रायपुर से 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार

feature-top

राजधानी में पुलिस ने टिकरापारा से 10 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। केंद्र की मंजूरी के बाद अब 16 से 20 जुलाई के बीच इन्हें पश्चिम बंगाल होते हुए असम ले जाकर BSF को सौंपकर बंग्लादेश वापिस भेज दिया जाएगा।

रायपुर पुलिस तेजी से अभियान चलाकर दूसरे देश से आए घुसपैठियों को उनके देश वापस भेजने में लगी है। जिनमें फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यहां रह रहे लोग भी शामिल हैं।

इन 10 गिरफ्तार आरोपियों में से कई पर आपराधिक मामले दर्ज हैं फिलहाल कोर्ट के फैसले तक हिरासत में रखा गंया है, फिर उन्हें बांग्लादेश वापिस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


feature-top