शरद पवार की पार्टी में नई नियुक्ति, शशिकांत शिंदे बने महाराष्ट्र अध्यक्ष

feature-top

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। शरद पवार की पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है।

पार्टी ने शशिकांत शिंदे को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह फैसला जयंत पाटील के इस्तीफा देने के बाद लिया गया है।

पाटील के पद छोड़ने के बाद से ही नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा चल रही थी। अंततः सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने शशिकांत शिंदे के नाम पर मुहर लगा दी है।


feature-top