पंजाब : पहली बार सभी सनातन धर्मग्रंथों पर ईशनिंदा कानून की मांग

feature-top

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के समापन के दिन विधानसभाध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने धर्मग्रंथों की बेअदबी के लिए आजीवन कारावास तक की सजा के प्रस्ताव वाले विधेयक को विधानसभा की प्रवर समिति के पास भेज दिया है, ताकि प्रस्तावित कानून पर जनता की राय ली जा सके।

देश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सनातन के धर्मग्रंथों के अपमान या बेअदबी पर भी इस तरह के कठोर सजा का प्रावधान की मांग इस बिल के जरिए हुई है।


feature-top