विदेश नीति को बर्बाद कर देंगे एस जयशंकर : राहुल ग़ांधी

feature-top

भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का चीन दौरा इन दिनों सुर्खियों में हैं। यहां जयशंकर ने अपनी चीनी समकक्ष के साथ दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। वहीं चीन ने भी कहा है कि वह भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

इस बीच जयशंकर के चीन दौरे को लेकर देश में विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जयशंकर पर कटाक्ष किया ।

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, “मुझे लगता है कि अब चीनी विदेश मंत्री आएंगे और पीएम मोदी को चीन और भारत के संबंधों के बारे में ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे। विदेश मंत्री भारत की विदेश नीति को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए एक सर्कस चला रहे हैं।


feature-top