तेलंगाना के मेडक में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या; दो दिन में दूसरी हत्या

feature-top

तेलंगाना के मेडक ज़िले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता की हत्या तेलंगाना के एक भाकपा नेता की मलकपेट में अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई गोलीबारी के एक दिन बाद हुई है।

कांग्रेस नेता की पहचान मेडल ज़िला कांग्रेस एससी सेल के सचिव एम अनिल के रूप में हुई है। यह घटना कुलचरम मंडल में उस समय हुई जब एम अनिल एक कार में सवार थे।

पुलिस रिपोर्टों के अनुसार, एम अनिल की हत्या करने वाले लोग दो कारों में कांग्रेस नेता का पीछा कर रहे थे। जब उनमें से एक ने ओवरटेक करके उनका रास्ता रोका, तो दूसरी गाड़ी से एक व्यक्ति बाहर निकला और उन पर गोली चला दी। कांग्रेस नेता को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।


feature-top