दुर्ग : होटल व्यवसायी पर ED की छापेमारी में 70 लाख नकद जब्त

feature-top

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते कल रेलवे ठेकेदार और दुर्ग के प्रमुख होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की गई है।

ईडी की अलग-अलग टीमों ने विजय अग्रवाल के दुर्ग स्थित निवास, उनके होटल, उनके कैशियर के घर और दिल्ली में स्थित उनके बड़े भाई के निवास पर एक साथ दबिश दी।

इस छापेमारी के दौरान ईडी ने अग्रवाल के निवास से 70 लाख रुपये नकद, कई मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।


feature-top