- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : मेकाहारा में बंद पड़ी जांच मशीनों पर गरमाया मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र : मेकाहारा में बंद पड़ी जांच मशीनों पर गरमाया मुद्दा
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में बंद पड़ी जांच मशीनों और खरीदी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से पूछा कि वर्षों से बंद पड़ी जांच मशीनों की मरम्मत क्यों नहीं की गई और नई मशीनों की खरीदी में देरी क्यों हो रही है? हरवंश ने कहा कि कई जरूरी जांच मशीनें वर्षों से खराब हालत में पड़ी हैं, जबकि मरीजों को बाहर जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर इन मशीनों की खरीदी प्रक्रिया क्या है और अब तक कितनी प्रगति हुई है? जवाब में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि "प्रदेश में पांच साल आपकी (कांग्रेस) की भी सरकार रही है।" उन्होंने जानकारी दी कि मेकाहारा में कुल 161 जांच मशीनें स्थापित हैं, जिनमें से 50 मशीनें फिलहाल बंद हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में 70 करोड़ रुपये की लागत से नई मशीनों की खरीदी प्रक्रिया जारी है, और 11 मशीनों की मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। कांग्रेस विधायक ने कैंसर जांच से संबंधित मशीनों की अनुपलब्धता पर भी सवाल उठाया।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि कैंसर की जांच के लिए जो मशीनें होती हैं, वे सामान्य जांच श्रेणी में नहीं बल्कि उपचार श्रेणी में आती हैं और उनका आयात विदेशों से होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ऐसी मशीनों की स्थापना की दिशा में भी काम कर रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
