शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री लखमा की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

feature-top

शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। यह याचिका आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज मामलों को लेकर दाखिल की गई है।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान, EOW के मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है, जबकि ED के केस में कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है।


feature-top