महाराष्ट्र विधान परिषद में तीखी नोकझोंक

feature-top

महाराष्ट्र विधान परिषद में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक और विपक्ष के नेता अंबादास दानवे की विदाई के मौके पर सदन में एक दिलचस्प और गरमागर्म दृश्य देखने को मिला।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच मंच से ही तीखी जुबानी झड़प हुई।

एकनाथ शिंदे ने भाषण की शुरुआत भावनात्मक अंदाज़ में की और कहा, "जब अंबादास दानवे सदन में चुनकर आए थे, तो उनके स्वागत का प्रस्ताव मैंने ही पेश किया था और आज उनके विदाई समारोह में बोल रहा हूं।

यह विदाई पूर्णविराम नहीं, बल्कि अल्पविराम साबित हो ऐसी मेरी शुभकामना है।" हालांकि, इसके बाद शिंदे ने तंज भरे लहजे में उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, "अंबादास दानवे का जन्म किसी सोने की चम्मच के साथ नहीं हुआ।

वो बस चालक के बेटे हैं। लोकसभा में भी उन्हें उसी बस में बैठना था... हालांकि इस पर ज्यादा बोलना ठीक नहीं होगा।"


feature-top