बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आया 16 वर्षीय नाबालिग

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भोपालपट्टनम थाना क्षेत्र के कोंडापगड़ू गांव में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक 16 वर्षीय नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग कृष्णा गोटा रोज की तरह गाय चराने जंगल गया था।

इसी दौरान वह उस क्षेत्र में पहुँच गया, जहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहले से ही प्रेशर IED प्लांट कर रखा था। दुर्भाग्यवश किशोर का पैर उस IED पर पड़ गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुँचे और घायल किशोर को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।


feature-top