मुंबई : बदल सकता है सरकारी कार्यालयों का समय

feature-top

मुंबई के उपनगरीय रेलवे पर बोझ कम करने के लिए, महाराष्ट्र सरकार मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिलों में सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों के लिए अलग-अलग समय-सारिणी लागू करने पर विचार कर रही है। इस प्रस्ताव की व्यवहार्यता की जाँच करने और अपनी सिफ़ारिशें प्रस्तुत करने के लिए मुख्य सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है।


feature-top