चैतन्य बिल्कुल ठीक है, मामला हाईकमान की नजर में : भूपेश बघेल

feature-top

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने बेटे चैतन्य बघेल से मुलाकात कर जेल से बाहर निकले। बाहर आकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि चैतन्य बिल्कुल ठीक है, मानसिक रूप से मजबूत है।

उसकी गिरफ्तारी के बाद सबसे पहले राहुल गांधी और फिर प्रियंका गांधी का फोन आया। यह मामला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की नजर में है। बघेल ने कहा कि उन्होंने बेटे से कहा अगर आज तुम्हारे दादा जीवित होते, तो सबसे ज़्यादा खुश होते, क्योंकि वे भी जनहित के मुद्दों पर जेल जाया करते थे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने मामले को लेकर जांच एजेंसियों पर सवाल भी उठाए। उन्होंने कहा “जिनके बयान पहले ही हो चुके हैं, उन्हें बार-बार बुलाकर किसी का नाम लेने का दबाव बनाया जा रहा है। यह साफ तौर पर राजनीतिक दबाव में की जा रही कार्रवाई है।


feature-top