धर्मस्थल में कथित अपराधों की जांच के लिए कर्नाटक सरकार ने SIT गठित की

feature-top

कर्नाटक सरकार ने धर्मस्थल में बीते दो दशकों से कथित रूप से हो रहे नरकंकाल मिलने, गुमशुदगियाँ, और महिलाओं व छात्रों के खिलाफ अपराधों की गंभीरता को देखते हुए विशेष जाँच दल यानि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि इस मामले में धर्मस्थल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत दर्ज आपराधिक मामले और इससे जुड़े राज्यभर के अन्य थानों में दर्ज/की जाने वाली एफआईआर की जांच के लिए SIT बनाना उपयुक्त समझा गया है।

यह SIT राज्य भर में दर्ज सभी संबंधित मामलों की गहराई से जांच करेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाने का कार्य करेगी।


feature-top