खेलों में राजनीति घसीटने की जरूरत नहीं : केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

feature-top

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लिजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच के देशभर में विरोध होने के बाद रद्द किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा है कि खेलों में राजनीति का घालमेल नहीं होना चाहिए। अठावले ने कहा खेलों में राजनीति घसीटने की कोई जरूरत नहीं है। अगर मैच भारत में होता, तो मामला गंभीर होता।

लेकिन मैच इंग्लैंड में है। हमने पाकिस्तान को युद्ध में हराया है। हमने उनकी क्रिकेट टीम को भी हराया है। इसलिए विपक्ष को इसमें राजनीति नहीं घसीटनी चाहिए।।


feature-top