- Home
- टॉप न्यूज़
- एयर इंडिया हादसे की जांच पर सरकार अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करेगी: उड्डयन मंत्री
एयर इंडिया हादसे की जांच पर सरकार अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करेगी: उड्डयन मंत्री
नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने कहा कि अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया की दुर्घटना को लेकर सरकार किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले विमान दुर्घटना की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करेगी।
मंत्री ने कहा कि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने सफलतापूर्वक ब्लैक बॉक्स डेटा को डिकोड कर लिया है और जांच प्रक्रिया जिम्मेदारी के साथ जारी है। उन्होंने पश्चिमी मीडिया संस्थानों को आड़े हाथों लेते हुए अपील की कि वे तथ्य आधारित रिपोर्टिंग करें और अटकलों से बचें।
राम मोहन नायडू ने कहा, "AAIB ने सभी के लिए, विशेष रूप से पश्चिमी मीडिया हाउसों के लिए एक अपील की है कि वे ऐसी रिपोर्टें प्रकाशित करने से बचें जिनमें निहित स्वार्थ हो सकते हैं। मैं AAIB पर भरोसा करता हूं और आश्वस्त हूं कि वे पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रहे हैं।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
