जम्मू कश्मीर : किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर

feature-top

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर किश्तवाड़ के चेरजी टॉप और दच्छन सुबलोटन टॉप पर हुआ।

सेना की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार विशेष इनपुट मिलने पर सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरी किया था।

चेरजी टॉप और दच्छन सुबलोटन टॉप पर सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों का सामना हुआ। सैनिकों ने आतंकियों को सरेंडर करने की चुनौती दी और आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। सेना की तरफ से इसे ऑपरेशन चेरजी नाम दिया गया।


feature-top