बब्बर खालसा के तीन आतंकी पंजाब से गिरफ्तार

feature-top

पंजाब में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला और स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने खुफिया सूचना के आधार पर ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान बब्बर खालसा इंटरनेशनल के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

ये तीनों आरोपी 1 अप्रैल को पटियाला के बादशाहपुर और 6 अप्रैल 2025 को हरियाणा के अजीमगढ़ में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमलों में शामिल थे।


feature-top