- Home
- टॉप न्यूज़
- छत्तीसगढ़ में 'माय डीड' सिस्टम से रजिस्ट्री प्रक्रिया हुई डिजिटल और पारदर्शी
छत्तीसगढ़ में 'माय डीड' सिस्टम से रजिस्ट्री प्रक्रिया हुई डिजिटल और पारदर्शी
छत्तीसगढ़ में 10 जुलाई से सभी रजिस्ट्री कार्यालयों में ‘माय डीड’ ऑनलाइन सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है।
‘माय डीड’ सिस्टम राजस्व विभाग से सीधे जुड़ा है, जिससे अब जमीन से संबंधित सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। इससे फर्जीवाड़े की आशंका न के बराबर रह जाएगी।
इस प्रणाली के तहत अब बटांकन और नामांतरण की प्रक्रिया भी रजिस्ट्री कार्यालयों से ही ऑनलाइन की जा सकेगी। इससे आम लोगों को तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय की बचत होगी।
‘माय डीड’ के जरिए दस्तावेजों की जाँच, स्वीकृति और रजिस्ट्री की प्रक्रिया घर बैठे ही पूरी की जा सकेगी। यह प्रणाली न केवल प्रक्रिया को तेज बनाएगी, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित करेगी
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
