मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

feature-top

कोच्चि से मुंबई आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान फिसल गई। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन की स्थिति बन गई थी।

इसी वजह से लैंडिंग के समय विमान का संतुलन बिगड़ा और वह रनवे से थोड़ा बाहर निकल गया। हादसे के दौरान विमान के तीन टायर फट गए और शुरुआती जांच में इंजन को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।


feature-top