जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी शुरू

feature-top

दिल्ली हाईकोर्ट के जज, जस्टिस यशवंत वर्मा, कथित कैश कांड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस मामले में उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को 145 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की गई है।

वहीं, राज्यसभा में भी यह मुद्दा गूंजा है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को भी इसी संदर्भ में एक पत्र सौंपा गया है, जिसमें कई सांसदों के हस्ताक्षर शामिल हैं।


feature-top