आगरा धर्मांतरण मामले में बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान गिरफ्तार

feature-top

आगरा से जुड़े धर्मांतरण रैकेट के मामले में एटीएस और आईबी को एक और बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसियों ने दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। उसके घर से बड़ी संख्या में ब्रेनवॉश करने वाली किताबें भी बरामद हुई हैं।

अब्दुल रहमान को इस धर्मांतरण गिरोह का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और वर्ष 1990 में उसने हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम कबूल किया था।

अब तक इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा पुलिस की ओर से इस रैकेट का खुलासा किए जाने के बाद लगातार छापेमारी जारी है।


feature-top