साउथ इंडस्ट्री के बड़े सितारों पर ED का शिकंजा

feature-top

साउथ के कई बड़े सितारों पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शिकंजा कसने को तैयार है। ईडी ने  विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज और लक्ष्मी मांचू जैसी चर्चित हस्तियों को समन भेजकर ईडी के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में इन कलाकारों को तलब किया है। ईडी ने इन अभिनेताओं को जुलाई के आखिरी हफ्ते और अगस्त के पहले हफ्ते में ईडी के समक्ष पेश होने को कहा है।

आरोपों में दावा किया गया है कि साउत सिनेमा के इन स्टार्स ने ऑनलाइन पॉप-अप विज्ञापन के जरिए इन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को बढ़ावा दिया, जिससे लोगों को अवैध सट्टा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।


feature-top