UGC NET जून 2025 रिजल्ट जारी

feature-top

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज UGC NET जून 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने जून सत्र की इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में 18 से 21 जून के बीच देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। बता दें यह परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए योग्यता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है।

इस बार कुल 10,19,751 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,52,007 परीक्षार्थी वास्तव में परीक्षा में शामिल हुए।


feature-top