- Home
- टॉप न्यूज़
- अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे तो बीजेपी को ही दे दें सत्ता का एक्सटेंशन: तेजस्वी यादव
अगर निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे तो बीजेपी को ही दे दें सत्ता का एक्सटेंशन: तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी विधायक तेजस्वी यादव ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि अगर चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं कराए जा रहे हैं, तो फिर चुनाव कराने का औचित्य ही क्या है? ऐसी स्थिति में तो भारतीय जनता पार्टी को ही सीधे सत्ता का विस्तार दे देना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया को ‘कंप्रोमाइज्ड’ बताते हुए कहा पहले वोटर्स सरकार चुनते थे, अब सरकार वोटर्स चुन रही है। चुनाव आयोग अब तक कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाया है। बिहार में चुनाव हो रहे हैं, लेकिन अचानक एक बड़ा ड्राइव शुरू कर दिया गया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगर हालात नहीं बदले, तो आरजेडी चुनाव बहिष्कार (बॉयकॉट) पर विचार कर सकती है। इस मुद्दे पर पार्टी जनता और अन्य विपक्षी दलों से विचार-विमर्श करेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
