गैंगस्टर मुकदमों के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित होगी : सुप्रीम कोर्ट

feature-top

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते गैंगस्टर मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है और राष्ट्रीय राजधानी में इस समस्या के समाधान के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों की स्थापना का आदेश जारी किया है।

हाल ही में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के उल्लंघन पर अधिकारियों की खिंचाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "गैंगस्टरों के प्रति अनुचित सहानुभूति नहीं होनी चाहिए। समाज को उनसे छुटकारा पाना होगा। एनसीआर और हरियाणा में क्या हो रहा है?"

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह भी कहा कि आम आदमी कानून के शासन को 'क्षतिग्रस्त' देख रहा है।


feature-top