लोकतंत्र लिखने में हुई चूक पर भाजपा ने विपक्षी दलों पर कसा तंज

feature-top

संसद का मानसून सत्र जारी है और विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन लिस्ट में कथित बदलाव को लेकर संसद परिसर के मकर द्वार पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, गौरव गोगोई, जेएमएम सांसद महुआ माझी सहित कई विपक्षी सांसद शामिल हुए। सभी नेताओं ने हाथ में पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिनमें 'लोकतंत्र पर वार' जैसे नारे लिखे थे।

हालांकि, एक बड़े पोस्टर में ‘लोकतंत्र’ शब्द की वर्तनी गलत छपने पर भाजपा ने विपक्ष को घेर लिया। पोस्टर में 'लोकतंत्र' की जगह 'लोकतंत् र' लिखा गया था। भाजपा ने इसे लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, “जो लोग लोकतंत्र सही से नहीं लिख सकते, वो लोकतंत्र पर ज्ञान दे रहे हैं।


feature-top