रायपुर : तोमर बंधुओं के अवैध कार्यालय पर चला बुलडोजर

feature-top

भाठागांव इलाके में स्थित तोमर बंधुओं के कथित अवैध कार्यालय पर आज निगम बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्यालय बिना किसी स्वीकृत नक्शे और वैधानिक अनुमति के बनाया गया था।

लंबे समय से इसकी शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई का फैसला लिया। इस निर्माण के मालिक रोहित तोमर और वीरेंद्र तोमर पर रायपुर के तेलीबांधा और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दोनों पिछले दो महीनों से फरार चल रहे हैं। कोर्ट ने इन्हें फरार घोषित कर दिया है।


feature-top