महाराष्ट्र : समुद्र में नाव डूबने से 3 मछुआरे लापता, 5 बच गए

feature-top

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अरब सागर में तीन मछुआरे और उनके पांच साथियों को ले जा रही एक नाव डूब गई, जिसके बाद कई एजेंसियों द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना खंडेरी के पास उस समय हुई जब उरण के करंजा से नाव अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने गई थी।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण नाव पलट गई और डूबने लगी, जिससे मछुआरे पानी में कूद गए और खुद को बचाने के लिए तैरने लगे।

उन्होंने बताया कि नाव पर सवार आठ मछुआरों में से पांच तैरकर अलीबाग तट पर पहुँच गए, लेकिन तीन अभी भी लापता हैं।


feature-top