NIA ने ISIS कट्टरपंथीकरण मामले में तमिलनाडु के व्यक्ति के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया
27 Jul 2025
, by: Babuaa Desk
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु में मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित संलिप्तता के लिए आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़े एक प्रमुख आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के मयिलादुथुराई निवासी अलफसिथ को पूनमल्ले (तमिलनाडु) स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र में आरोपी बनाया गया है।
जांच एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया कि अलफसिथ कट्टरपंथी इस्लामवादियों और आईएसआईएस के कट्टर समर्थकों, जिनमें मोहम्मद आशिक और साथिक बच्च भी शामिल हैं, के साथ घनिष्ठ रूप से जुड़ा हुआ था। ये सभी तमिलनाडु में आतंकवाद से जुड़े कई मामलों में शामिल थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
