सबको फोकट का कुछ चाहिए, मैं फोकट में कुछ नहीं देता : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

feature-top

अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर सिस्टम की कार्यशैली पर तीखा तंज कसा है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, "मेरे चार साल के अनुभव के बाद मुझे ये समझ आया कि सरकार बहुत निकम्मी होती है।

कॉर्पोरेशन के भरोसे कोई काम नहीं होता। चलती गाड़ी को पंक्चर करने की एक्सपर्टीज इनके पास होती है। नितिन गडकरी का यह बयान नागपुर में स्टेडियम निर्माण को लेकर आई अड़चनों के संदर्भ में था।

उन्होंने बताया कि किस तरह एक ज़रूरी परियोजना को सरकारी तंत्र और नगर निगम की ढिलाई के कारण ठप किया गया। कार्यक्रम में गडकरी ने फ्रीबीज यानी मुफ्त की योजनाओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, सबको फोकट का कुछ चाहिए। लेकिन मैं फोकट में कुछ नहीं देता।


feature-top