त्रिपुरा: टिपरा मोथा "गुंडों" ने मन की बात कार्यक्रम पर हमला किया

feature-top

त्रिपुरा में 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान हिंसा भड़क उठी। बीजेपी मंडल अध्यक्ष जयंत देववर्मा ने आरोप लगाया कि टिपरा मोथा पार्टी के 50 से ज्यादा समर्थकों ने कार्यक्रम पर हमला किया।

हमले में छह बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए और करीब 15 बाइक व अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए। देववर्मा के अनुसार, हमलावर लाठी, डंडे और रॉड जैसे हथियारों से लैस थे।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने वाले व्यक्ति के साथ भी मारपीट की गई। गौरतलब है कि टिपरा मोथा, त्रिपुरा में बीजेपी सरकार की सहयोगी पार्टी है।


feature-top