अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है : संजय राउत

feature-top

उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा कर दिया उन्होंने कहा कि ये लोग नरेंद्र मोदी को रिटायर करना चाहते हैं, उसमें अमित शाह भी हैं। मुंबई में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक रेस चल रही है और उसके लिए एक दूसरे का पांव खींचा जा रहा है।

अमित शाह को प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है। संजय राउत ने कहा कि अमित शाह को लगता है कि मोदी जी के बाद मैं, राजनाथ सिंह को लगता है मैं और किसी को लगता है कि मैं. ये मैं-मैं में देख का नुकसान हो जाएगा। संजय राउत ने आगे कहा, "लेकिन किसी भी हालत में नरेंद्र मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री की दौड़ में नहीं आने देंगे।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर उन्होंने कहा, "ये सितंबर की राजनीति है. सितंबर में जो राजनीतिक खेल होने वाले है उसकी शुरुआत जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से हो रही है।


feature-top