गाजियाबाद फर्जी दूतावास केस में बड़ा खुलासा

feature-top

गाजियाबाद फर्जी दूतावास मामले की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, एक-एक कर कई हैरान करनेवाले खुलासे हो रहे हैं। फर्जी दूतावास के जरिए करीब 300 करोड़ का घोटाले की बात सामने आ रही है।

फ़र्ज़ी दूतावास चलाने के आरोप में हर्षवर्धन जैन को पिछले हफ़्ते ग़ाज़ियाबाद में किराए के दो मंज़िला मकान से गिरफ़्तार किया गया था। इस मकान के बारे में उसने दावा किया था कि वह एक दूतावास है।

जांच में पता चला कि उसने पिछले 10 साल में 162 विदेश यात्राएं की और कई विदेशी बैंकों में खाते भी हैं। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) की जांच में पाया गया कि जैन कथित तौर पर एक नौकरी रैकेट चलाने में शामिल था और हवाला के ज़रिए मनी लॉन्ड्रिंग में भी शामिल था।


feature-top