- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : आबकारी आरक्षक परीक्षा के दौरान लापरवाही
बिलासपुर : आबकारी आरक्षक परीक्षा के दौरान लापरवाही
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिलासपुर जिले के एक परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचने के बावजूद कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।
आरोप है कि परीक्षा केंद्र का गेट निर्धारित समय से पहले ही बंद कर दिया गया, जिससे करीब एक दर्जन उम्मीदवार परीक्षा देने से वंचित रह गए। परेशान अभ्यर्थियों का कहना है कि वे नियत समय सीमा के भीतर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, लेकिन उन्हें गेट के बाहर ही रोक दिया गया।
उनका आरोप है कि परीक्षा प्रारंभ होने से कुछ मिनट पहले ही प्रवेश द्वार बंद कर दिया गया, जबकि प्रवेश की अंतिम समय सीमा अभी समाप्त नहीं हुई थी। जब अभ्यर्थियों ने अंदर जाने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद स्टाफ ने यह कहकर रोक दिया कि प्रवेश का समय समाप्त हो चुका है।
इस स्थिति से निराश अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी में महीनों की मेहनत की थी, लेकिन परीक्षा केंद्र की अव्यवस्था के कारण उन्हें अवसर से वंचित होना पड़ा। कई अभ्यर्थियों ने इस मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
