महाराष्ट्र : लाडकी बहिन योजना में गड़बड़ियों का खुलासा

feature-top

महाराष्ट्र सरकार की बहुचर्चित लाडकी बहिन योजना, जिसने महायुति गठबंधन को पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता में पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी, एक बार फिर सुर्खियों में है।

महिलाओं के लिए शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना में बड़ी संख्या में अनियमितताएं सामने आई हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ताज़ा जांच में पता चला है कि 14,298 पुरुषों ने पहचान छुपाकर योजना में नाम दर्ज करा लिया था।

इन सभी के खातों में किए जा रहे मासिक भुगतान पर तुरंत रोक लगा दी गई है। और इन पुरुषों से पैसे वसूलने की तैयारी चल रही है।


feature-top